ताजा खबर
BAPS: सेवा और मानवता का सच्चा उदाहरण   ||    मुंबई-पुणे बस में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: यात्रियों से कीमती सामान की चोरी का खुलासा   ||    “स्वदेशी हथियारों से हुई थी Operation Sindoor में जीत”, वायु सेना दिवस पर बोले एयर चीफ मार्शल   ||    Nobel Prize 2025: सुसुमु, रिचर्ड और एम याघी को मिला केमिस्ट्री में नोबेल प्राइज, क्या है वो खोज जिसन...   ||    IMD Weather Update:अक्टूबर में पड़ेगी जबरदस्त ठंड, 15 किमी की गति से चलेंगी हवाएं, पहाड़ों पर बर्फबा...   ||    कर्नाटक में BJP नेता की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने बताई ये वजह   ||    IPS पूरन कुमार सुसाइड में बड़ा खुलासा, 10 आईपीएस अधिकारियों पर गंभीर आरोप   ||    PM Kisan 21th Installment Date: किसानों को दिवाली से पहले मिलेगी किस्त, वितरण शुरू   ||    ‘रूस इस साल यूक्रेन की 5000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कर चुका कब्जा’, राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा दावा   ||    अफगान सीमा के पास पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला, 11 की मौत, TPP ने ली जिम्मेदारी   ||   

इतिहास के पन्नों मेंः 27 अप्रैल

मुगल साम्राज्य की अहम तारीखः भारत में मुगल इतिहास के लिए 27 अप्रैल की तारीख काफी अहम है। अलग-अलग वर्षों में मुगल शासन से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण घटनाओं का इस तारीख से संबंध है, इनमें सबसे अहम दिल्ली के तख्त-ओ-ताज से जुड़ी है। इसी दिन 1526 में बाबर दिल्ली का सुल्तान बना। इससे पहले बाबर ने पानीपत की लड़ाई में इब्राहिम लोदी को हराकर मुगल साम्राज्य की नींव रखी। इसके साथ ही 1606 में यही तारीख थी जब बादशाह जहांगीर ने बगावत पर उतरे पुत्र खुसरो को गिरफ्तार करवा दिया। 1748 में 27 अप्रैल को ही मुगल बादशाह मोहम्मद शाह की मौत हुई थी।
 
अन्य अहम घटनाएंः
 
1662- नीदरलैंड और फ्रांस ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए।
 
1848- कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय की शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिए पहली मंजूरी दी।
 
1812- रंगमंच और फिल्मों की मशहूर अदाकारा जोहरा सहगल का जन्म।
 
1945- दूसरे विश्वयुद्ध में हिटलर के खिलाफ अमेरिका, ब्रिटेन और सोवियत संघ की सेनाओं ने संयुक्त मोर्चा खोला। जर्मनी में एल्बे नदी के किनारे अमेरिका और सोवियत संघ की सेनाओं के बीच पहली मुलाकात।
 
1960- नई दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज की शुरुआत।
 
1961- तकरीबन डेढ़ सौ साल तक ब्रिटेन के अधीन रहने वाले पश्चिम अफ्रीकी देश सियरा लिओन की आजादी का दिन। आधी रात को हरी, सफेद और नीली पट्टियों वाले राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया।
 
1967- अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
 
1972- अंतरिक्ष यान 'अपोलो 16' पृथ्वी पर वापस लौटा।
 
1989- बांग्लादेश में तूफान से पांच सौ लोगों की मौत।

Posted On:Monday, April 26, 2021


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.